बदायूं, दिसम्बर 6 -- बिल्सी। गांव सिरासौल निवासी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखवीर सिंह चौहान के भतीजे तथा गांव पर तैनात रोजगार सेवक विनय कुमार सिंह चौहान का गुरुवार शाम अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनकी मौत की खबर पर गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को कछला घाट पर विनय चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान राजनीतिक, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न विभागों से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा। सभी ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...