बिजनौर, जनवरी 9 -- डीएम जसजीत कौर ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि किसानों के फार्मर रजिस्ट्री कराने के कार्य में ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात रोजगार सेवकों को फार्मर रजिस्ट्री कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक ग्राम स्तर पर किसानों से सीधा संपर्क स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री के महत्व की जानकारी दें तथा किसानों का शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री हो सकें। शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि रोजगार सेवक ग्राम पंचायतों में घर-घर संपर्क कर किसानों का विवरण संकलित करें। आधार, खतौनी एवं बैंक खाते से संबंधित जानकारी का सत्यापन कर पंजीकरण की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें। साथ ही जिन किसानों का पंजीकरण किसी...