गिरडीह, फरवरी 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के झरघट्टा पंचायत के रोजगार सेवक मो तबारक को ग्रामीणों और लाभुक के द्वारा गुरुवार को बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस बेलाटांड़ गांव पहुंची और बंधक बनाए रोजगार सेवक को छुड़ा कर वापस गांडेय थाना ले आई। फिर उसे घर भेज दिया गया। मामले को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता को लेकर बैठक रखी गई है। जानकारी के अनुसार, बेलाटांड़ के ग्रामीण रतिलाल हेंब्रम के नाम पर बिरसा आम बागवानी योजना स्वीकृत हुई थी। इस मामले में लाभुक ने रोजगार सेवक पर योजना की सभी राशि की फर्जी तरीके से निकाल लेने का आरोप लगाया था। बाद में आपसी समझौते के आधार पर लाभुक को कुछ राशि दी गई थी। गुरुवार को मनरेगा योजना के जियो टैग के लिए रोजगार सेवक बेलाट...