कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- सरसवां ब्लाक के कोरीपुर गांव के रोजगार सेवक के बेटे साकेत सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। आईएएस बने साकेत सिंह प्रयागराज के हंडिया में लेखपाल के पद पर तैनात थे, लेकिन अब वह खुद साहब बन गए हैं। परिणाम जारी होते ही परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सरसवां ब्लाक के कोरीपुर गांव निवासी राजेश सिंह रोजगार सेवक हैं। उनका बेटा साकेत सिंह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में होनहार था। परिवार के लोग प्रयागराज में रहते थे। राजेश सिंह ने अपने बेटे साकेत सिंह की प्रतिभा को देखा तो पढ़ाई के लिए प्रयागराज भेज दिया। साकेत सिंह ने ज्वाला देवी इंटर कालेज सिविल प्रयागराज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई उत्तीर्ण की। वर्ष 2022 में साकेत सिंह उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में चयनित हुए। वह प्रयागराज के हंडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.