गिरडीह, अप्रैल 20 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मकडीहा ग्राम में एक 52 वर्षीय ग्राम रोजगार सेवक का कुएं में संदेहास्पद स्थिति में तैरते हुए शव मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। मृतक विजय कुमार गावां प्रखंड में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के मकडीहा पंचायत स्थित मकडीहा गांव निवासी विजय कुमार का शव उनके घर के पास स्थित कुआं में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसे भी इस घटना की जानकारी हुई सभी अचंभित नजर आए। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अपने घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। जिस कुआं में उनका शव मिला है उसके आसपास एक पर्ची में शारीरिक कष्ट होने की बात लिखी हुई मिली है। जानकारों की...