दुमका, नवम्बर 22 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत खंटगी पंचायत के खंटगी गांव के 50 वर्षीय रोजगार सेवक प्रोली सोरेन का निधन शुक्रवार को हो गया। जानकारी के अनुसार वह बेदिया पंचायत के मनरेगा रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत थी। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी एवं इलाजरत थी। फुलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार अहले सुबह उन्होंने अंतिम सांस लिया। मनरेगा बीपीओ ने बताया कि दिवंगत रोजगार सेवक बहुत ही मिलनसार एवं अपने कार्य के प्रति सजग एवं जागरूक थी। घटना की सूचना मिलते प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर, बीपीओ सीताराम मुर्मू एवं गीता टुड, समेत दर्जनों प्रखंड कर्मी, रोजगार सेवक घटनास्थल पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उसके पश्चात परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।

हि...