मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर,निज प्रतिनिधि। मुंगेर संग्रहालय सभागार में शुक्रवार को जीविका के द्वारा कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों के परियोजना कर्मियों के साथ-साथ दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के सभी हित धारक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार, प्रबंधक रोजगार रूपेश कुमार किशोर, प्रबंधक सामुदायिक वित्त स्वाति सपना, प्रबंधक गैर-कृषि पूजा चंद्र एवं प्रबंधक सूक्ष्म वित्त सुशील कुमार पासवान, युवा पेशेवर कृषि श्वेता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रबंधक रोजगार रूपेश कुमार किशोर ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत योग्य युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक...