कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर युवा रोजगार एवं कौशल विभाग द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन 11 फरवरी को डहेरिया स्थित श्रम संसाधन विभाग परिसर में किया जाएगा। रोजगार शिविर में राज्य सहित दूसरे राज्यों की 30 से अधिक नियोजक कंपनी भाग लेगी। संबंधित कंपनियों द्वारा शिविर में आने वाले बेरोजगार युवाओं का विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार सहित अन्य उद्यम लगाने को लेकर आवश्यक व्यसायिक जानकारी दी जाएगी। विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का चयन अंतिम रूप से किया जाएगा। रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को लेकर जिला नियोजन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.