भागलपुर, फरवरी 6 -- मुंगेर, नि प्र। शुक्रवार को जिला नियोजनालय मुंगेर की ओर से पोलो मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला में देश के जाने-माने कंपनियों ने स्टॉल लगाकर रोजगार युवा युवतियों मा मार्गदर्शन किया। उद्घाटन करते हुए डीएम निखिल धनराज ने कहा कि ऐसे मेला से युवाओं को आगे बढ़ने में सहूलियत होती है। बिहार सरकार भी अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इंटर करने के बाद अधिकांश युवाओं में रोजगार पाने की ललक रहती है। वैसे युवाओं के लिए यह रोजगार एवं मार्गदर्शन मेला काफी लाभदायक होगा। इस अवसर पर काफी संख्या में युवा युवतियों के साथ ही विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.