बेगुसराय, जनवरी 5 -- देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। खुद के रोजगार व तरक्की के लिए तालामी बेहद जरूरी है। इल्म के बिना न इंसान तरक्की कर सकता है और न ही कौम। देवना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अजगैबी पीर बाबा के मजार पर आयोजित दो दिवसीय उर्स के दूसरे दिन जलसे में कोलकाता से आये मुफ्ती महफूज आलम रिजवी अलीमी ने तकरीर पेश करते हुए ये बातें कहीं। मौलाना ने शिक्षा के महत्व विषय पर आधारित जलसे में कुरआन व हदीस के हवाले से बताया कि इस्लाम ने इल्म हासिल करने को हर मर्द और औरत पर फर्ज करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बगैर खुद के साथ साथ समाज व कौम की तरक्की की बात करना भी बेमानी है। मदरसा दारूल उलूम रिजविया अमजदिया के बैनर तले हुए दो दिवसीय उर्स के जलसे कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा के मौलाना मुश्ताक अहमद कादरी मिस्बाही ने करते हुए बच्चों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.