कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर देहात। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई अकबरपुर के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को राजकीय आईटीआई अकबरपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 9 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में लगभग 83 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया इसमें 56 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी, तेज प्रताप सत्यार्थी, अनुज यादव, विनोद कुमार तथा राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मौर्या मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...