मऊ, दिसम्बर 10 -- मऊ, संवाददाता। राजकीय आईटीआई परिसर में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 140 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से कम्पनी के प्रतिनिधी सुमित जालान एवं जीवनदास द्वारा आपरेटर के पद के लिए साक्षात्कार के माध्यम से कुल 94 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य अरूण यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह रोजगार मेले/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा जा सके। रोजगार मेला प्रभारी योगेन्द्र यादव ने बताया कि समय-समय पर रोजगार मेला आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद एवं गैर जनपद के इच्छुक लाभार्थी योग्यतानुसार प्रतिभाग कर रोजगार से जुड सकता है। कार्यक्रम में रोजगार मेला प्रभारी योगेन्द्र यादव, पुनीत सिंह राजीव सिंह अखिलेश कुमार शारद...