गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, गोरखपुर और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चरगांवा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आईटीआई चरगांवा परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लिया, जहां सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए साक्षात्कार दिया। मेले का उद्घाटन राजकीय आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। सहायक निदेशक सेवायोजन रास बिहारी चतुर्वेदी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मेले में कुल 525 रिक्त पदों के सापेक्ष चार कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 154 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनमें से 93 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। इस अवसर पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी पवन कुमार पटेल, वरिष्ठ सहायक विजय कुमार शर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.