चंदौली, फरवरी 13 -- चंदौली, संवाददाता । जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 21 फरवरी को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला राजकीय आईटीआई परिसर रेवसा में आयोजित होगा। इसमें आनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागी अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराना जरूरी होगा। इस रोजगार मेले में कुल 45 कम्पनियां भाग लेकर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिए करेंगी। जिलासेवा योजन अधिकारी गिरिजेश ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक मुल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो सहित सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित रहेंगे। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा और आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.