फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सड़क में रोजगार अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में चार कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 180 के सापेक्ष 56 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनका साक्षात्कार किया गया जिसमें 40 का चयन किया गया। मेले की व्यवस्था में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, बृजेश कुमार, सुनील कुमार, रंजीत कुमार सुमन, विजेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...