हरदोई, जनवरी 30 -- हरदोई। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलग्राम परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कैम्पस प्लेसमेंट कार्यक्रम हुआ। जिला सेवायोजन अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया, आईटीआई बिलग्राम परिसर में रोजगार मेला में निजीक्षेत्र की कुल छह प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यताओं वाले कुल 323 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर सहभागिता की। मेले के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों को कंपनी प्रोफाइल, कार्य प्रणाली, पदों की प्रकृति, कार्यस्थल, वेतनमान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साक्षात्कार के उपरांत कुल 276 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.