फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सड़क में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। भीषण सर्दी के चलते मेले में युवाओं की भीड़ कम रही। 150 रिक्तियों के सापेक्ष महज 32 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया। मेले में चार कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 27 का चयन रोजगार के लिए किया गया। चयनित युवाओं को जॉब लेटर दिए गए। जॉब लेटर पाकर युवा खुश नजर आए। नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में 32 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। पांच अभ्यर्थी साक्षात्कार में फेल हो गए। इस अवसर पर प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, रंजीत कुमार सुमन, विजेंद्र सिंह, राजकिशोर महतो व आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...