अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास अलीगढ़ में वृहद रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अलीगढ़, मॉडल करियर सेंटर अलीगढ़ के तत्वावधान में किया गया। मेले का शुभारंभ गौरव शर्मा, प्रबंधक विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास एवं डॉ. पीपीसी शर्मा, सहायक निदेशक सेवायोजन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र के 13 नियोजकों के सापेक्ष 259 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग़ कर 192 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में डॉ. पीपीसी शर्मा, सहायक निदेशक सेवायोजन के द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को करियर काउंसिलिंग भी प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...