कानपुर, दिसम्बर 17 -- जीरो पॉवर्टी योजना से आईटीआई पांडु नगर में बुधवार को रोजगार व अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया है। मेले में 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। नौकरी के लिए 257 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। इनमें से 181 छात्र-छात्राओं को नौकरी के लिए चयनित किया। इस मौके पर सेवायोजन के सहायक निदेशक उज्जवल सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्यि हरीश कुमार मिश्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...