बुलंदशहर, जनवरी 24 -- युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कैरियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। इस मेले में बुलंदशहर, नोएडा और दिल्ली सहित विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेले में कुल 225 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से साक्षात्कार की कसौटी में खरे उतरे 162 अभ्यर्थियों को निजी कंपनी में नौकरी के लिए चयनित किया गया। नौकरी पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार और कौशल परीक्षण शामिल थे। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर विभिन्न पदों के लिए नियुक्त किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि रोजगार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.