मोतिहारी, फरवरी 20 -- मधुबन, निसं। श्री कृष्ण गोशाला मधुबन में शुक्रवार को जीविका के सौजन्य से प्रखंड परियोजना इकाई मधुबन द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन विधायक राणा रणधीर सिंह, एसडीओ मंगला कुमारी, बीडीओ उमेश कुमार सिंह, बीपीएम आकाश कुमार, आईबीसीबी रंजन कुमार व रोजगार प्रबंधक अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेले में शिव शक्ति एग्रोटेक, होप केयर सर्विसेज, उत्कर्ष स्मान फाइनेंस बैंक, नव भारत फर्टिलाइजर, एलएनयू इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्किल एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बिहार कौशल विकास मिशन, आरपीई एजुकेशन, एलआईसी सहित 13 कंपनियों के स्टॉल युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए थे। जीविका के एरिया कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने बताया कि 1561 बेरोजगार युवक-युवत...