श्रावस्ती, फरवरी 22 -- श्रावस्ती, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से विभिन्न कम्पनियों की ओर से 12 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा के प्रधानाचार्य वीके गुप्ता ने बताया कि संस्थान में आयोजित रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले में हीरो मोटोकार्प नीमराना, अलवर, राजस्थान कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में कुल 25 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें कम्पनियों की ओर से साक्षातकार के माध्यम से 12 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि अप्रेन्टिसशिप मेला युवा वेरोजगारों को रोजगार महैया कराने का बड़ा माध्यम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...