मऊ, जनवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। राजकीय आईटीआई परिसर में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल 125 अभ्यर्थियों का आनलाईन साक्षात्कार के माध्यम से कुल 48 अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया गया। सहायक सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया कि अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। समय-समय पर रोजगार मेला आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद एवं गैर जनपद के इच्छुक लाभार्थी योग्यतानुसार प्रतिभाग कर रोजगार से जुड़ सकता है। रोजगार मेला प्रभारी योगेन्द्र यादव ने बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा जा सके। इस रोजगार मेला में अखिलेश कुमार, शारदानन्द राय, द्वारिका मिश्रा, कुशाग्र सिंह कुशवाहा, रमेश यादव, रहमान, भूपेन्द...