फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सड़क में रोजगार अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया। मेले में पांच कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 200 रिक्तियों के सापेक्ष 68 अभ्यर्थी शमिल हुये। कंपनी के प्रतिनिधियों ने 68 अभ्यर्थी का साक्षात्कार कर 55 का चयन किया। व्यवस्था में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, विजेंद्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...