श्रावस्ती, फरवरी 7 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिला मुख्यालय भिनगा में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 13 अभ्यर्थियों ने आपना आवेदन दिया। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का बहराइच में साक्षात्कार होगा फिर उन्हें प्रशिक्षण के लिए कानपुर भेजा जाएगा। एआरएम ज्ञानचंद्र के नेतृत्व में रोजगार मेले का आयोजन भिनगा बस अड्डे पर किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने मेले का शुभारम्भ किया। मेले में 13 आवेदन आए। एआरएम ज्ञानचन्द्र ने बताया कि आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों को बहराइच में ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। चयनित होने पर कानपुर भेजकर प्रशिक्षण व अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित चालकों से जिले की ही बसें चलवाई जाएंगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करा ...