अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 28 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा। मेले में 600 रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर युवा नौकरी के लिए चयनित होंगे दसवीं,12वीं, आईटीआई, स्नातक व अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...