रायबरेली, फरवरी 24 -- रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 27 फरवरी को कर्मयोगी डिग्री कालेज मुलिहामऊ परिसर में वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव ने दी है। उन्होने बताया कि मेले में समस्त योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए करीब दो हजार से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...