बोकारो, नवम्बर 19 -- मंगलवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से रोजगार मेला का आयोजन हुआ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई परिसर में मेले की शुरूआत सुबह करीब 11 बजे हुई। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के तत्वाधान में आयोजित मेले के दौरान जिले भर से युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं का चयन मेला में पहुंचे निजी क्षेत्र के कुल 11 प्रतिष्ठानों के अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने बारी बारी से युवाओं का साक्षात्कार लेते हुए चयन किया। सुबह से शाम तक चले रोजगार मेला में कुल 82 अभ्यर्थियों को चयन किया गया। जिन्हे जल्द ही विभिन्न कंपनियों में नियोजन दिया जाएगा। रोजगार मेला में 200 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टेड श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से रोजगार मेला सह भर्ती कैंप में जहां 82 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। वहीं कुल 200 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टेड हुए।...