धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय बरटांड़ धनबाद में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। 19 कंपनियों में 2567 से अधिक वैकेंसी में मात्र 241 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 26 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों ने शॉटलिस्ट भी किया है। सहायक निदेशक नियोजन धनबाद पदमा कुमारी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोजगार तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अवर प्रादेशिक नियोजनालय एक नई दिशा दिखा रहा है, जिसमें अलग-अलग योग्यताधारी रोजगार मेला के जरिए रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। समय-समय पर रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार के अवसर से जुड़ने के लिए स्थानीय उम्मीदवार रोजगार पोर्टल https://jharniyojan.jharkhand.gov.in में अपना निबंधन स्वयं अथवा अ...