धनबाद, दिसम्बर 10 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। श्रम नियोजन प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के सौजन्य से नियोजनालय सिंदरी की ओर से आफिसर्स क्लब सिंदरी में मंगलवार को रोजगार मेला लगाया गया। इसमें निजी क्षेत्र की 24 कंपनियों ने भाग लिया। इससे अभ्यार्थियों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिला। नियोजन पदाधिकारी सह सहायक निदेशक नियोजन धनबाद पद्मा कुमारी ने बताया कि मेला में 55 अभ्यार्थियों को शार्टलिस्ट किया गया। कुल 164 अभ्यार्थियों का चयन कर रोजगार का अवसर प्रदान किया गया। मौके पर सहायक निदेशक रोगजार धनबाद, बिनोद कुमार नियोजन पदाधिकारी जय प्रकाश गुप्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...