आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़,संवाददाता। कोटवां सर्किट हाऊस से रविवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने 27 फरवरी को आयोजित वृहद रोजगार मेला के प्रचार प्रसार के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद के विभिन्न जगहों पर पहुंचकर बृहद रोजगार मेला के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। सहायक निदेशक सेवायोजन, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि जिले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 27 फरवरी को डीएवी पीजी कालेज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेशभर की करीब 50 कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार के लिए विभागीय पोर्टल पर क्लिक कर उप...