चित्रकूट, फरवरी 10 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 12 फरवरी को रोजगार मेला आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन होगा। मेला के पहले पोर्टल पर आवेदन होना जरूरी है। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता, जाति, अनुभव एवं पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...