बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- रोजगार मेला आज, 2145 युवाओं को मिलेगी नौकरी 21 कंपनियां ले रहीं भाग, आठवां पास 18 से 45 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहला मौका कागजात लेकर पहुंचें मेला में पाएं रोजगार फोटो : रोजगार केके 02 : श्रम संयुक्त भवन, बिहारशरीफ। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार को रोजगार मेला लगेगा। इसमें बिहार की 21 कंपनियां शिरकत करेंगी। कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार के बाद दो हजार 145 युवाओं का चयन करेंगे। आठवां Àसे लेकर बीसीए, डीसीए, एमबीए पास 18 से 40 वर्ष के युवाओं चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने युवाओं से इस मेला में शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगेगा। इच्छुक युवा अपने प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य कागजात लेकर इसमें शा...