लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता वाराणसी में 9 व 10 दिसंबर को आयोजित रोजगार महाकुंभ में 22,725 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 8,054 को रोजगार मिला। इनमें 85 अभ्यर्थी विदेश में नौकरी के लिए चयनित हुए। चयनित अभ्यर्थियों में 331 महिला व 8 विकलांग शामिल हैं। इस रोजगार महाकुम्भ में सबसे ज्यादा 6 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। महाकुंभ में मार्केटिंग, प्रोडेक्शन, मशीन ऑपरेटर, सेल्स, नर्सिंग, ड्राईवर, सप्लाई चेन, आटोमोबाईल, होटल, इत्यादि क्षेत्रों की 293 कंपनियों ने हिस्सा लिया। श्रम मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में आयोजित इस महाकुंभ में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, मंत्री रविन्द्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र दयालु आदि ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...