बगहा, जनवरी 9 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नरकटियागंज चीनी मिल ने कंप्यूटर शिक्षा व कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। योजना को साकार करने के लिए गुरुवार को नगर के पुरानी बाजार में कंप्यूटर एवं कौशल विकास केंद्र की शुरुआत की गई। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत खोले गए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन ईपी आर. के. तिवारी व ईवीपी राजीव त्यागी ने किया। मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा का अवसर प्रदान करना है। आर्थिक अभाव के कारण जो बच्चे तकनीकी अथवा कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं,उन्हें मगध शुगर एंड एनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.