प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट 2026 को आजादी के बाद अब तक का सबसे बेहतरीन बजट बताया है। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को बजट पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डिप्टी सीएम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार पाने वाले ही नहीं, रोजगार देने वाले भी बनें। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा और हमारे युवाओं के हाथों में रोजगार होगा। छोटे, मध्यम एवं बड़े उद्योगों के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। जो भी युवा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए सरकार हर संभव सहायता, सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का बजट भी ऐतिहासिक है और आज देश में सर्वाधिक निवेश उत्तर प्रदेश में ...