औरंगाबाद, फरवरी 20 -- औरंगाबाद में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, स्वरोजगार करने वाली महिलाओं ने भी दी जानकारी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत पूर्व में नियोजित युवाओं और स्वरोजगार प्रशिक्षण के बाद सफल उद्यम वाले युवाओं को औरंगाबाद में सम्मानित किया गया। औरंगाबाद जीविका जिला कार्यालय के सभागार में युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रबंधक धनंजय कुमार, वित्त प्रबंधक पवन कुमार, पंचम कुमार दांगी, युवराज कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में जीविका कुशल कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला के माध्यम से नियोजित युवाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया। गोह प्रखंड के नागेंद्र कुमार ने, मुंबई में दो सालों से कर रही नौकरी की जानकारी साझा की। इसके अलावा संदीप कुमार, धीरज कुमार, पप्पू कुमा...