जौनपुर, दिसम्बर 13 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर पांच दिवसीय रोजगार परक प्रशिक्षण मिश्रित मत्स्य पालन तकनीकी का समापन शनिवार को किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। जनपद के विभिन्न ब्लाकों से आए 25 कृषकों ने प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर भाग लिया। मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. हरिओम वर्मा ने प्रशिक्षण में मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण की जानकारी, मत्स्य आहार तैयारी आदि की जानकारी दी। उन्होंने मत्स्य पालन में पानी की गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया। वैज्ञानिक प्रबंधन डॉ. रुपेश सिंह ने मत्स्य पालन के दौरान होने वाली बीमारियां के प्रति सावधानी बरतने एवं डॉ. राजीव कुमार सिंह एवं वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने मत्स्य से मूल्य वर्धित उत...