नई दिल्ली, फरवरी 1 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की तरफ से आज पेश किए गए बजट को महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताया है। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट से महंगाई बढ़ेगी और बेरोजगारी पैदा होगी। कावलेम गांव में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट में गोवा के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया, केंद्र सरकार गोवा को भूल गई है। केजरीवाल ने कहा, राष्ट्रीय के तौर पर देखें तो, बजट से महंगाई बढ़ेगी और बेरोजगारी भी पैदा होगी। इस बजट में महंगाई और बेरोजगारी से निपटने के लिए कोई कदम नहीं सुझाए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर गोवा को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग राज्य की समस्याओं के बारे में बोलने से डरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.