फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 11 -- फर्रुखाबाद। संवाददाता रोडवेज बस स्टैंड के पास ठेली लगाकर गुजर बसर करने वाले दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोप लगाया कि अतिक्रमण के बहाने उन लोगों को हटाने का काम किया गया। जबकि अतिक्रमण की मुख्य वजह डग्गामार वाहन हैं। पीड़ितों ने नगर मजिस्ट्रेट ने अपनी फरियाद की है। पिछले दिनों शहर के निरीक्षण को निकले डीएम और एसपी रोडवेज बस स्टैंड के पास जाम में फंस गए थे। अफसरों के रुख को देखते हुए आनन फानन में पुलिस ने ठेली वालों पर शिकंजा कसा और उन्हें मौके से हटा दिया। मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड के आसपास के ठेली दुकानदार कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी आवाज उठाई। दुकानदारों का कहना था कि बस स्टैंड चौकी प्रभारी ने छह जून को कुछ ठेलियों को जब्त करके कादरीगेट थाने भिजवा दिया। यह कहकर ठेली हटवा दी कि यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.