मधुबनी, नवम्बर 27 -- मधुबनी, एक संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग एवं जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वाधान में विकास भवन परिसर स्थित नियोजनालय कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार (जॉब) कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न क्षेत्रों से आए बेरोजगार अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में 80 अभ्यर्थियों का फुटफॉल दर्ज किया गया, जिनमें से 39 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। रोजगार कैंप का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं कुशल बेरोजगार युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। कैंप में मौजूद कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया तथा उनकी योग्यता एवं दक्षता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। चयन प्राप्त युवाओं ने बताया कि इस अवसर ने न केवल उनके आत्मविश्वा...