सहारनपुर, जनवरी 16 -- रोजगार के सिलसिले में हरियाणा कैथल गये कुंडा कलां निवासी एक युवक की वेल्डिंग करते समय मशीन के गिरने से उसके नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव कुंडा कलां निवासी 21 वर्षीय भूरा पुत्र ममरेज हरियाणा के कैथल स्थित एक सेलर में काम करता था। गुरुवार को वह अपने अन्य साथियों के साथ वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक मशीन उसके सिर पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी तुरंत घायल को अस्पताल ले गए जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए और भूरा के शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने साथ गांव ले आए और बेहद गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। अविवाहित जवान मौत से परिजन सदमे में हैं और वहीं ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.