बरेली, जनवरी 10 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेजों में पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें पढ़ाई के तुरंत बाद रोजगार से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट प्रवीण योजना का दायरा बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत जिले के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों में कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट प्रवीण का पायलट चरण तीन वर्ष पूर्व कालेजों में शुरू किया गया था। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आए। कई विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के बाद रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए। इसी सफलता को देखते हुए शासन ने इसे सभी सरकारी इंटर कालेजों में लागू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.