मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर। बोचहां थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में 13 महिलाओं से 4.65 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में मिश्रौलिया की रंजना देवी ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी नगर थाने के शिवपुरी मोहल्ला निवासी अभय कुमार गौतम व आदापुर थाने के औरैया निवासी मो. शाहिद को आरोपित किया है। रंजना देवी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपितों ने रोजगार का झांसा देकर 12 महिलाओं से पहली बार 15-15 हजार रुपया व दूसरी बार छह-छह हजार रुपया जमा कराया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। ठगी के शिकार महिलाओं में कर्णपुर दक्षिणी निवासी प्रियंका देवी, बरखुदार पकड़ी की शांति कुमारी, मिश्रौलिया की फुला देवी, गीता देवी, अंजली कुमारी, सीता देवी, राजो देवी, प्रतिमा कुमारी मीना देवी, बोचहां की चंदा देवी, विशनपुर ...