देहरादून, जुलाई 12 -- देहरादून। मुख्यमंक्षी पुष्कर धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करना न केवल रोजगार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व और युवाओं के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और विजन से प्रेरित होकर राज्य सरकार भी प्रदेश के युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी संकल्प का परिणाम है कि पिछले तीन वर्षों के भीतर अब तक 24000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के माध्यम से रोजगार दिया जा चुका है। राज्य सरकार रोज़गार के नए आयाम गढ़ते हुए विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.