लखनऊ, फरवरी 13 -- : फोटो सिंगल हर जिले में भर्ती व रोजगार केंद्र की स्थापना ऐतिहासिक पहल- डॉ राजेश्वर सिंह विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस बाबत मुख्यमंत्री को भेजा था प्रस्ताव लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह द्वारा प्रत्येक जिले में सुव्यवस्थित भर्ती व रोजगार केन्द्र स्थापित किए जाने का मुख्यमंत्री को दिया गया प्रस्ताव अब राज्य नीति और बजटीय प्रावधान के रूप में सामने आया है। यह जानकारी साझा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सार्वजनिक अवसरों के विस्तार' पर विशेष बल देते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक जोन की स्थापना की घोषणा की। यह मॉडल हर जिले में कौशल, रोजगार और उद्योग सुविधा...