लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। गुमला जिले के पालकोट लोटवा गांव निवासी युवक किशोर किसान विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी के प्रयास से सकुशल घर लौटकर अपने परिजनों से मिल सकेगा। कन्याकुमारी काम की तलाश में जाने के क्रम में किशोर किसान तमिलनाडु में साथियों से बिछड़ गया था। इसमें पास मोबाइल भी नहीं था, पैसे भी नहीं थे। किसी का नंबर भी याद नहीं था। इस हालत में इसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। स्थानीय विधिक सेवा प्राधिकार ने इसे संरक्षण में लेकर इसका इलाज कराया। विगत दिनों झारखंड से सर्वश्रेष्ठ पीएलवी के रूप में चयनित शाहिद हुसैन को नई दिल्ली के भेजा गया था। वहां देशभर के पीएलवी के साथ तमिलनाडु के पीएलवी के साथ भी मुलाकात हुई थी। इसी परिचय के आधार पर तमिलनाडु के पीएलवी एमडी सुधीर और ताहिरा ने शाहिद को फोन कर बताया कि झारखंड का एक आदमी में तम...