बेगुसराय, फरवरी 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। फुटपाथ दुकानदारों एवं शहरी गरीबों की ओर से सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार की मांग के समर्थन में 21 फरवरी को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया जाएगा। इसकी घोषणा शनिवार को सीटू से जुड़े श्रमजीवी फुटपाथ दुकानदार संघ की ओर से फुटपाथ दुकानदारों एवं फुटपाथ के सहारे जीवन यापन करने वाले शहरी गरीबों के कन्वेंशन में लिया गया। इसका आयोजन निजी बस पड़ाव परिसर स्थित ऑटो स्टैंड में किया गया। मौके पर सीटू बिहार राज्य सचिव सह मटिहानी से बेगूसराय जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि घरेलू खुदरा बाजार एवं फुटपाथ पर कारपोरेट कम्पनियों को कब्जा दिलाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण गरीबों के सम्मान पूर्वक जीवन जीने के अधिकार पर हमला तेज कर दिया गया है। स्वव्यवसाय अथवा रोजगार का वैकल्पिक इंतजाम किए बिना अतिक्रमण हटाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.