पटना, फरवरी 14 -- राज्य सरकार की ओर से रोजगार एवं नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने को प्रमुखता दिए जाने के कारण इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्यकर्मियों के वेतन आकार में पिछले 20 वर्षो में 13 गुना की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र के दौरान विधानमंडल में पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इससे संबंधित जानकारी दी गयी है। 20 वर्ष में 13 गुणा बढ़ा वेतन आकार वित्तीय वर्ष 2005-06 में राज्य बजट में वेतन मद में महज 5 हजार 152 करोड़ रुपए का प्रावधान था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में वेतन मद का आकार बढ़कर 51 हजार 690 करोड़ रुपए हो गया। 2026-27 में यह 70 हजार 220 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। राज्य में अब तक का वेतन मद में यह सबसे बड़ा बजट आकार है। इसी तरह, पेंशन मद की राशि में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान बजट में यह 35 हजार...