पटना, फरवरी 20 -- प्राउटिस्ट सर्व समाज समिति (पीएसएस) के बैनर तले तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के आखिरी दिन शुक्रवार को गर्दनीबाग में धरना आयोजित हुआ। विभिन्न सामाजिक और आर्थिक मांगों के लिए आयोजित धरने में संगठन के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। धरना के दौरान 'शत-प्रतिशत रोजगार लागू करो', 'कृषि को उद्योग का दर्जा दो', 'आर्थिक समानता हमारा अधिकार' जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में पीएसएस अध्यक्ष प्रद्युम्न नारायण सिंह ने कहा कि जब तक प्रत्येक नागरिक को काम, किसान को उचित अधिकार और समाज में आर्थिक समानता सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय स्थापित नहीं हो सकता। धरना को आचार्य रणधीर देव, आचार्य शिवानन्द दानी, आचार्य विनोद कुमार देव, आचार्य विनीत देव, मनोज जैन, सरोज पटनायक सहित कई लोगों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.